Join US

छत्तीसगढ़ के नेशनल खिलाड़ी चंदू साहू का निधन

रायपुर, 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के नेशनल खिलाड़ी और रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी चंदू साहू का बुधवार, 26 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत, विशेषकर बॉडी बिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग समुदाय में गहरी शोक की लहर है।

चंदू साहू वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के नेशनल लेवल के खिलाड़ी थे। अपने लंबे खेल करियर में उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं और युवाओं के लिए प्रेरणा बने। वर्तमान में वे रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर सक्रिय रूप से कार्यरत थे।

वे श्रीमती मीणा साहू के पति और प्रसिद्ध योगा कोच विनय साहू के पिता थे। उनके परिवार, खेल प्रेमियों और साथी खिलाड़ियों के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है।

बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि चंदू साहू ने अपने समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून से युवा खिलाड़ियों को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि साहू का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके कार्य खेल समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

चंदू साहू के निधन से छत्तीसगढ़ का खेल जगत एक समर्पित खिलाड़ी और मार्गदर्शक को खो दिया है।