• Home
  • यूपी
  • डिघवट मार्ग के उद्गमस्थल पर हो रही दुर्घटनाएं, विभाग लापरवाह बना
डिघवट मार्ग के उद्गमस्थल पर हो रही दुर्घटनाएं, विभाग लापरवाह बना

डिघवट मार्ग के उद्गमस्थल पर हो रही दुर्घटनाएं, विभाग लापरवाह बना

गौरा (प्रतापगढ़), 21 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड गौरा में खाखापुर डिघवट मार्ग की बदहाल स्थिति स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह मार्ग, जो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित है, अपने उद्गम स्थल पर तिरछे मोड़ के कारण दुर्घटना का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस मार्ग का उद्गम गाजी का बाग मुबारकपुर मार्ग से हुआ है, जो अब चौड़ा और ऊंचा हो चुका है। इसके विपरीत, खाखापुर डिघवट मार्ग काफी नीचा है, जिसके कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ता है और दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत और सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कीं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसुनवाई पोर्टल पर भी आवेदन शामिल है। इसके बावजूद, मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है।

नागरिकों ने मांग की है कि मार्ग के तिरछे मोड़ को ठीक करने के साथ-साथ इसकी ऊंचाई को गाजी का बाग मुबारकपुर मार्ग के समकक्ष किया जाए। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कारर्वाई की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले।