प्रतापगढ़, 10 जुलाई 2025। यूपी में प्रतापगढ़ जिले के पूरे बेदुआ गांव निवासी राजेश पांडेय, जो हाईकोर्ट लखनऊ में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता हैं, इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनका इलाज लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा है। श्री पांडेय के अस्वस्थ होने की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश के नगर एवं शहरी विकास ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री एके शर्मा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुुंचे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य आदि ने भी केजीएमसी पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने के लिए कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। राजेश पांडेय ने स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पहुुंचे राज्य सरकार के मंत्रियों का आभार जताया है।