अग्रवाल सभा रायपुर के परिचय सम्मेलन में 17 राज्यों से आएंगे लोग

अग्रवाल सभा रायपुर का परिचय सम्मेलन छेरी खेड़ी में 4 और 5 अप्रेल 2026 को होगा। कार्यक्रम में 17 राज्यों से लोग प्रतिभाग करेंगे, 5विदेशी युवतियां भी आएंगी, अग्र धरोहर का होगा विमोचन।

कृष्ण कुमार निगम

रायपुर, 2 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अग्रवाल सभा ने, अग्रवाल समाज के 18 गोत्रजों का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया है। इस भव्य आयोजन में प्रमुख 3 कार्यक्रम होंगे। परिचय सम्मेलन, अग्र मंथन और अग्र धरोहर का विमोचन। कार्यक्रम का उदघाटन 4 अप्रेल को दिन मे 11 बजे, छेरी खेड़ी अग्रसेन धाम रायपुर में होगा।

प्रमुख अतिथि राजेश अग्रवाल, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक बिलासपुर, सम्पत अग्रवाल विधायक बसना, जयसिंग़ अग्रवाल पूर्व मंत्री, नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर होंगें। यह भव्य आयोजन 15 वर्षों बाद हो रहा है।ये बातें विजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा रायपुर ने अग्रसेन भवन जवाहर नगर रायपुर में पत्रकार वार्ता में कहीं।

कार्यक्रम के लिए 17 राज्यों से 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पुस्तक मुद्रण तक ही जारी था, अब स्पाट में ही रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क एक सौ रूपये रखा गया है। बाकी और कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। प्रत्याशियों के साथ आये अभिभावकों को दो दिन तक आवास भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि 60 से अधिक स्थानों में वें स्वयं और सभा के पदाधिकारियों ने जाकर समाज के लोगों को रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 100 से अधिक लोगों को विभिन्न समितियों का कार्य सौपा गया है।

प्रमुख कार्यों में स्वागत समिति, पंजीयन समिति, भोजन समिति, आवास व्यवस्था समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, समन्वय समिति, पत्रिका संपादन समिति, प्रचार प्रसार समिति, इवेंट समिति, विज्ञापन समिति एवं मंच व्यवस्था समिति का गठन किया गया हैं। कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रहीं हैं।

विवाह के लिए समाज के कमजोर तबके के लिए क्या सुविधा दी जाएगी, सवाल के जवाब में श्री अग्रवाल ने कहा कि कन्या के विवाह के लिए एक लाख रूपये देने का प्रावधान हैं। अग्रसेन धाम में 80 कमरों का भवन निःशुल्क दिया जायेगा।