रायपुर, 8 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारती एयरटेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीईओ रितेश अग्रवाल ने रायपुर के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेंद सिंह के साथ बैठक में साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए कंपनी के प्रयासों पर चर्चा की। एयरटेल के एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम ने छत्तीसगढ़ में मात्र 55 दिनों में 60 लाख से अधिक यूजर्स को आनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है।
यह अत्याधुनिक तकनीक सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए स्वचालित रूप से सक्रिय है। यह सिस्टम एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और ब्राउजर लिंक को स्कैन कर फिल्टर करता है। रियल-टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस का उपयोग कर यह रोजाना 1 अरब से अधिक यूआरएल का विश्लेषण करता है और खतरनाक साइट्स को 100 मिलीसेकंड में ब्लॉक कर देता है।
आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा, बढ़ती साइबर धोखाधड़ी के दौर में एयरटेल का यह सिस्टम नागरिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। छत्तीसगढ़ में हम साइबर अपराध के खिलाफ मजबूत कदम उठा रहे हैं। एयरटेल का यह एआई प्लेटफॉर्म हिंदी सहित यूजर्स की पसंदीदा भाषा में फ्रॉड अलर्ट भेजता है, जो इसे राज्य की विविध भाषाई और सामाजिक पृष्ठभूमि के लिए उपयोगी बनाता है। यह सुविधा खासकर उन क्षेत्रों में प्रभावी है जहां डिजिटल साक्षरता कम है। यह पहल छत्तीसगढ़ में साइबर सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।













