• Home
  • खेल
  • अखिलेश यादव ने अयोध्या के होनहार खिलाड़ी को भेजी 1.21 लाख की प्रोत्साहन राशि
अखिलेश यादव ने अयोध्या के होनहार खिलाड़ी को भेजी 1.21 लाख की प्रोत्साहन राशि

अखिलेश यादव ने अयोध्या के होनहार खिलाड़ी को भेजी 1.21 लाख की प्रोत्साहन राशि

अयोध्या, 18 सितंबर 2025। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या के होनहार खिलाड़ी विजई कृष्णा यादव को 1 लाख 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी है। इस राशि को पूर्व मंत्री व सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने विजई कृष्णा के घर पहुंचकर उन्हें प्रदान की।

अहमदाबाद में 2025 में आयोजित जूनियर नेशनल तैराकी एवं स्टेट तैराकी चैंपियनशिप लखनऊ में विजई कृष्णा यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 121000 की धनराशि विजई कृष्णा को देने की घोषणा की थी।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ पहुंचकर 17 सितंबर को यह राशि विजई कृष्णा को सौंपी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा, विजई कृष्णा यादव ने अहमदाबाद और लखनऊ मे आयोजित तैराकी चैंपियनशिपम मे अनेकों गोल्ड मेडल जीतकर इन्होंने अयोध्या की धरती का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है।

उन्होंने कहा प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढ़ाया और नौकरी देने का काम किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कृष्णा यादव का सिलेक्शन जूनियर एशियन चैंपियनशिप बहरीन में होने पर बधाई और शुभकामना दी।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, संजय सिंह,राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी, जिला महासचिव यूवजन सभा ईशा कुरैशी, सेक्टर प्रभारी राहुल यादव पिंटू, जगदीश यादव, अहमद जमीर सैफी, अली सईद खान,अनस खान, एहतेशाम हसनैन,बाबूराम यादव, मनोज यादव, महादेव यादव, विजय यादव, सुनील यादव, हरिराम यादव, बंसल लाल यादव, कुलदीप यादव, रणवीर यादव, प्रतीक यादव, महावीर यादव, आलोक यादव, मयंक यादव, विजय यादव, कृष्ण यादव, किरण यादव, प्रतीक यादव आदि लोग मौजूद रहे।