रायपुर, 28 नवंबर 2025। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 नवंबर की मध्य रात्रि करीब 12 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वे 28 नवंबर से नवा रायपुर स्थित आईआईएम के सभागार में शुरू हो रही तीन दिवसीय देश की 60वीं DG-IG कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के अन्य मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया।
- छत्तीसगढ़ में पहली बार DG-IG कॉन्फ्रेंस हो रही है।
- यह कॉन्फ्रेंस आईईएम परिसर में 28 से 30 नवंबर तक होगी।
- पीएम मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल समेत देशभर के DGP और IG रेंज के अधिकारी इस सम्मेलम में शामिल होंगे।
कांफ्रेंस में नक्सलवाद, आतंकवाद-निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवा में फॉरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम मेधा के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशिष्ट सेवा के लिए अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।













