• Home
  • खेल
  • स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ अजय
स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ अजय

स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ अजय

गौरा (प्रतापगढ़), 17 जनवरी 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के सभागार में आशा क्लस्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में उपस्थित आशा से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

इस मौके पर बीएमसी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने वीएबी लिस्ट, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, देखभाल, निमोनिया से बचाव, स्वच्छता, टीकाकरण आदि के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में बीपीएम नितिन शर्मा, बीसीपीएम हसनैन सिददीकी, अंकित सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया।

एएनएम शशिकला, रीता देवी, राजकुमारी यादव, आशा सुमन श्रीवास्तव, संगीता देवी, इंद्रावती, रीतू मिश्रा, संगीता जायसवाल, संगिनी बबिता दुबे, बबिता पुष्पाकर आदि ने भी अपनी बातें रखीं।