गौरा (प्रतापगढ़), 10 फरवरी 2025। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ रहने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खाने की सलाह दी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने 10 फरवरी को शिवकुमारी दुबे इंटर कालेज नौडेरा का विजिट किया और यहां छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोली खाने के फायदे बताये। इस मौके पर बीएमसी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, टीकाकरण, स्वच्छता आदि के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
एल्बेंडाजोल की गोली खाने के फायदे
- एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कीड़ों को मारती है और उनसे होने वाले संक्रमण को रोकती है।
- यह गोली बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।
- यह गोली बच्चों को कुपोषण से बचाती है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
- यह गोली बच्चों को एनीमिया से बचाती है।
- यह गोली बच्चों को स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। यह गोली सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त में मिलती है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन एल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं।