रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में भूपेश जांगड़े संयुक्त सचिव पद पर विजयी घोषित किये गये। भूपेश जांगड़े को इस प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में 149 मत हासिल हुए। निर्वाचन अधिकारी ने भूपेश जांगड़े को जीत का प्रमाणपत्र सौंपकर उनके विजयी होने की घोषणा की। भूपेश की जीत पर उनके समर्थकों और पत्रकारों ने हर्ष जताया है। 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और 4 बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। संयुक्त सचिव के दो पदों पर चुनाव हुआ था। एक पद पर निवेदिता साहू विजयी घोषित की गयी हैं।













