रायपुर, 15 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। संघ की ओर से ज्ञापन सौंपकर सातवें वेतनमान के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीय पेंशनरों को लाभ प्रदान करने की मांग की।
श्री मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त सेवानिवृत विश्वद्यालयीन कर्मचारी जो सातवें वेतनमान का वेतन लेते हुए सेवानिवृत होता है उसे छठवें वेतनमान के आधार पर उसका पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन दिया जाता हैं जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है।













