asr24news

बाल मुस्कान से चरामेति ने की नववर्ष की शुरुआत

रायपुर, 2 जनवरी 2026। चरामेति फाउंडेशन ने नववर्ष 2026 की शुरुआत बाल मुस्कान से की। कुशालपुर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं शितला पारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में आने वाले 50 से ज्यादा बच्चों को ड्राइंग बुक, वेक्स कलर पेन आदि देकर उन्हें खुशी प्रदान की।

इस अवसर पर ह्रषीक ओझा ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को मिठाई और फल भी वितरित किए। इसके अतिरिक्त दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों को पढ़ाने और मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के चार्ट, सांप-सीढ़ी, ब्लॉक आदि भी दिए गए।

फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. मृणालिका ओझा, वीरेंद्र आडिल, सुभाषिनी जतीन्दर भनोट, जी. पी. अखिलेश, किअंश, पार्थ, रोशन बहादुर, मेहुल पटेल, जयंत जोशी, सरिता दीक्षित, नजमा खान आदि के सहयोग एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।