छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ने की संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति, महिला चेम्बर का गठन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 8, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ चेम्बर की कार्यकारिणी में आये सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने और सदस्यता शुल्क बढ़ाने जैसे कई सुझाव

रायपुर, 8 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में व्यापार और उद्योग के हित में कार्य को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रदेश के पांचों संभागों में कार्यकारी अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया।

रायपुर संभाग के लिए जसप्रीत सिंह सलूजा, दुर्ग संभाग के लिए विनय बजाज, बिलासपुर संभाग के लिए कमल सोनी, सरगुजा संभाग के लिए राजेश वासवानी और बस्तर संभाग के लिए विक्रम सिंहदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन प्रभारियों का मुख्य उद्देश्य संभाग स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करना और चेम्बर की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

इसके साथ ही, चेम्बर ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला चेम्बर का गठन किया, जिसकी अध्यक्ष के रूप में डॉ. ईला गुप्ता को मनोनीत किया गया। यह कदम महिलाओं को व्यापार और उद्योग में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि यह नियुक्तियां चेम्बर की कार्यप्रणाली को और सशक्त करेंगी। उन्होंने सभी प्रभारियों और महिला चेम्बर अध्यक्ष से व्यापारिक समुदाय की समस्याओं का त्वरित समाधान और नवीन योजनाओं के कार्यान्वयन की अपेक्षा जताई। बैठक में व्यापारियों के हित में कायर्शालाओं और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। यह कदम छत्तीसगढ़ में व्यापारिक विकास और संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।