18 जनवरी 2026 को रायपुर में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 50वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया है। इस आयोजन में कवि सम्मेलन का भी होगा। कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि शामिल होंगे।
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- 22 जिला इकाइयों के 5000 सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे
रायपुर, 15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 50वां वार्षिक अधिवेशन 18 जनवरी को बूढ़ा तालाब स्थित सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के लगभग 22 जिला इकाइयों के 5000 सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने गुरुवार 15 जनवरी को रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को बताया कि करीब 400 साल पहले साल 1627 ईस्वी में मुगल बादशाह शाहजहां के आतंक से त्रस्त होकर अग्रवालों के पूर्वज छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां की संस्कृति और त्योहार को अपनाकर छत्तीसगढ़िया हो गए।
अग्रवालों के पूर्वजों को छत्तीसगढ़ से जो भी मिला उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ के विकास में लगा दिया। छत्तीसगढ़ के विकास में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने महती योगदान दिया है। आज से 50 साल पहले हमारे पूर्वजों ने उस छत्तीसगढ़ की कल्पना किया था, जो वर्तमान में 25 साल पूरा कर चुका है। इन वर्षों में छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति त्योहार और व्यवहार में अपना स्वतिरोहित कर दिया।
छत्तीसगढ़ महतारी से जो प्यार दुलार मिला उसे दायित्व बोध मानकर हमारे समाज ने छत्तीसगढ़ में अनेकों शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सालय, तालाब, कुएं, धार्मिक स्थल का निर्माण कराया। छत्तीसगढ़ के लोगों ने हमें इन्हीं कर्म से दाऊ नाम का प्यार भरा संबोधन और सम्मान दिया।
अलग राज्य बनने से पहले ही अग्रवालों के पूर्वजों ने एक अलग संगठन बना लिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार काम करने लगे। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक समरसता व छत्तीसगढ़ विकास के लिए कार्य करना रहता है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वर्ष हमने छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को समर्पित करते हुए देश के नामी कवियों को आमंत्रित कर राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया है।
इस कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में निवास रत हमारे आदिवासी, तेली, कुर्मी, यादव, सोनकर, निषाद सहित सभी छत्तीसगढ़ी भाइयों के साथ-साथ अन्य प्रांत से आकर छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले समस्त समाज को आमंत्रित किया गया है। सबके साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास और सामाजिक उन्नति के क्या प्रयासों इस हेतु चर्चा की जाएगी।
अधिवेशन में राज्य के सामाजिक समरसता के लिए सभी समाज को चर्चा के लिए मंच पर लाना, वानप्रस्थ (वृद्धआश्रम) का निर्माण, यातायात व स्वास्थ्य विषयों पर जन जागरण जैसे मुद्दे रहेंगे। इन सभी मुद्दो पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह हैं। विशिष्ठ अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, रायपुर की महापौर मीनल चौबे समेत रायपुर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायक होंगे।
ये कवि आमंत्रित
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देवास के कवि डॉ. शशिकांत यादव, मेरठ के वीर रस कवि डॉ. हरिओम पवार, बिहार के हास्य सम्राट कवि शंभु शिखर, प्रतापगढ़ के पैरोडीकार पार्थ नवीन, छत्तीसगढ़ के गीतकार रमेश विश्वहास, आगरा की गीत-गजल कवि सुश्री योगिता चौहान और छत्तीसगढ़ के कवि भरत द्विवेदी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन रविवार 18 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब, रायपुर में होने वाला है।













