• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मंदिर हसौद के आंगनबाड़ी केंद्र 06 को देख भड़के कलेक्टर, दिया नोटिस
मंदिर हसौद के आंगनबाड़ी केंद्र 06 को देख भड़के कलेक्टर

मंदिर हसौद के आंगनबाड़ी केंद्र 06 को देख भड़के कलेक्टर, दिया नोटिस

रायपुर, 13 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद में आंगनबाड़ी केंद्र 06 का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस केन्द्र की हालत देख कलेक्टर का गुस्सा भड़क उठा। केन्द्र में न तो साफ सफाई थी और न ही किचन का चूल्हा जल रहा था। चूल्हे को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लंबे समय से उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

कलेक्टर ने स्वयं किचन में पहुंचकर गैस सिलेंडर, बर्तन एवं खाद्य सामग्री को देखा। बाथरूम एवं कक्षाओं की साफ सफाई में अनियमितता पाया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अनुपस्थित पाया गया। आंगनबाड़ी सहायिका को साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।