• Home
  • छत्तीसगढ़
  • क्रेडाई के प्रॉपर्टी एक्सपो में मिलेंगे हर बजट और लोकेशन के लिए प्रोजेक्ट्स
क्रेडाई के प्रॉपर्टी एक्सपो में मिलेंगे हर बजट और लोकेशन के लिए प्रोजेक्ट्स

क्रेडाई के प्रॉपर्टी एक्सपो में मिलेंगे हर बजट और लोकेशन के लिए प्रोजेक्ट्स

रायपुर, 12 अगस्त 2025। अपने घर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है, क्योंकि 22 से 24 अगस्त तक रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में क्रेडाई छत्तीसगढ़ का भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित होगा। इस एक्सपो में फ्लैट, बंगला, विला, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस सहित हर बजट व लोकेशन के लगभग 200 प्रोजेक्ट्स उपलब्ध होंगे।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्य भारत में अपनी खास पहचान बना चुका है। सभी प्रोजेक्ट्स क्रेडाई से संबद्ध और रेरा मान्यता प्राप्त हैं, जिससे खरीदार सुरक्षित और कानूनी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस बार 40 डेवलपर्स भाग ले रहे हैं, जो सामान्य से लेकर बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स पेश करेंगे।

खरीदारी को आसान बनाने के लिए होम लोन और वित्तीय सलाह हेतु बैंकों के स्टॉल भी रहेंगे। आन-स्पॉट बुकिंग पर आकर्षक उपहार, डेली ड्रॉ और आखिरी दिन बंपर ड्रॉ का आयोजन होगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी टू-व्हीलर, होम एप्लायंसेस और कई उपहार दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी बायर्स को अपनी पसंद के प्रोजेक्ट की पूरी कानूनी जानकारी देने के लिए रेरा का स्टॉल भी लगाया जाएगा।

क्रेडाई का थीम है कल करे सो आज, आज करे सो अब यानी अब घर का सपना पूरा करने का सही समय है। तीनों दिन सुबह से रात तक खुला रहने वाला यह एक्सपो नए खरीदारों और निवेशकों के लिए एक ही छत के नीचे बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराएगा।