रायपुर, 13 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 17 अगस्त को भव्य और ऐतिहासिक दही हांडी उत्सव का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर 13 अगस्त को प्रेस क्लब पहुंचे समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ माखनचोर श्रीकृष्ण की स्मृति को ताजा करेगा बल्कि हमारी युवा शक्ति, महिला शक्ति और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करेगा। आयोजन 17 अगस्त 2025, रविवार को अपरान्ह 4 बजे से अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में होगा। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अलग-अलग सेगमेंट में कुल 11 लाख रुपये की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी।
यह उत्सव मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति की जड़ों से जुड़ने, भाईचारे को मजबूत करने और समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी है। यह आयोजन सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके संयोजक बसंत अग्रवाल है। इस कार्य में हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।
कुल इनामी राशि
- पुरुष दही हांडी : 7,00000 रुपये
- महिला दही हांडी : 200000 रुपये
- ग्रीस युक्त खंबा : 200000 रुपये
इन कलाकारों का रहेगा विशेष आकर्षण
- इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन
- प्रख्यात लोकगायिका श्रीमती गीता बेन राबरी
- छत्तीसगढ़ी लोक गायिका श्रीमती पूनम-दिव्या तिवारी














