• Home
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार में सुगमता बढ़ेगी, विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा : देवेन्द्र अग्रवाल
कर सलाहकार देवेन्द्र अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट की सराहना की

व्यापार में सुगमता बढ़ेगी, विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा : देवेन्द्र अग्रवाल

रायपुर, 1 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कर सलाहकार देवेन्द्र अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि बजट 2026 का मूल लक्ष्य व्यापार में सुगमता विनिर्माण बढ़ाना लचीले नियमों के साथ रहा है। अनेक प्रावधान विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये किये गये खासकर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए, उक्त विनिर्माण के क्षेत्र को व्यापार की रीढ़ मानते हुए 10000 करोड़ रूपये की राशि प्रावधानित की गई है।

7 क्षेत्र प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किये गये हैं। छोटे शहरों के उद्योगों के लिए कार्पोरेट मित्र तैयार करने की भी योजना है जो उनके कार्यों में सहायता प्रदान कर सकेगें। शेयर मार्केट में एफ एण्ड डो जैसे सट्टा बाजार को हतोत्साहित करने हेतु सिक्युरिटी ट्रांजेक्सन टेक्स को बढ़ाया गया। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने हेतु नियमों को लचीला किया गया।

आयकर कानून को भी लचीला एवं विवादों में कमी लाने के लिये अनेक प्रावधान लाये गये है। इसके तहत टी.सी.एस. के दरों को युक्तियुक्त किया गया है। आयकर विवरणी दाखिल करने की तारीख का भी युक्तयुक्तकरण किया गया। कस्टम ड्यूटी की दरो में कमी लाई गई है जिससे विनिर्माण एवं निर्यात को बढ़ावा मिल सके। बजट वैशविक चुनौती को एक अवसर मानकर आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने का लक्ष्य रखा है।