• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर प्रेस क्लब चुनाव : उपाध्यक्ष पद पर दिलीप साहू जीते
उपाध्यक्ष पद पर दिलीप साहू जीते

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव : उपाध्यक्ष पद पर दिलीप साहू जीते

रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में दिलीप साहू कांटे की टक्कर में उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर दिलीप साहू, भोलाराम सिन्हा और राजेश सोनकर के बीच कांटे की टक्कर रही। तीनों उम्मीदवार अंत तक एक-दो मतों से आगे-पीछे होते रहे। अंतत: दिलीप साहू विजयी घोषित किये गये। निर्वाचन अधिकारी ने दिलीप साहू को जीत का प्रमाणपत्र सौंपकर उनके विजयी होने की घोषणा की। दिलीप की जीत पर उनके समर्थकों और पत्रकारों ने हर्ष जताया है। 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और 4 बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।