रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यदु ने जीत दर्ज की है। कोषाध्यक्ष के इस प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में दिनेश यदु को कुल 199 मत प्राप्त हुए। दिनेश यदु की जीत पर उनके समर्थकों और पत्रकारों ने हर्ष जताया है। 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और 4 बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। दिनेश यदु भी संगवारी पैनल से चुनाव मैदान में थे।













