• Home
  • खेल
  • सीएचसी गौरा में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा
सीएचसी गौरा में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा

सीएचसी गौरा में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा

गौरा (प्रतापगढ़), 26 जनवरी 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की स्वाधीनता संग्राम केे अमर शहीदों की याद करते हुए आजादी के मूल्यों को समझने और उसे अक्षुण्य बनाए रखने के लिए एकता और अखंडता के साथ भाईचारे की भावना को बढ़ाने का आहवान किया।

इस मौके पर डॉ आरके त्रिपाठी, डॉ नीलेश जायसवाल, बीपीएम नितिन शर्मा, बीसीपीएम हसनैन सिददीकी, स्टाफ नर्स उर्मिला सिंह, आशा देवी, गीता देवी, ज्योति, दीपा राय, सीएचओ गुलजार, अश्वी अस्थाना, फार्मासिस्ट रमाकांत चौरसिया, दिवाकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।