रायपुर, 11 नवंबर 2025। राजनांदगांव के युवा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. हर्ष मोतीरामानी को राजधानी रायपुर में आयोजित फिजियोकॉन कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया है। डॉ .मोतीरामानी को महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी की उपस्थिति में फिजियो रत्न अवॉर्ड प्रदान किया गया। डॉ. मोतीरामानी राजनांदगांव नगर के महेंद्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संजीवनी फिजियो क्लीनिक का संचालन लंबे समय से कर रहे हैं।
संस्कारधानी के लिए गौरव का विषय है कि नगर के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. हर्ष मोतीरामानी को फिजियो रत्न जैसे अवॉर्ड से सम्मानित होने का अवसर मिला है । राजधानी में द इंडियन एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपी ने फिजियोकॉन कांफ्रेंस का आयोजन 9 नवंबर को शहीद स्मारक भवन में किया था। डॉ. मोतीरामानी को महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा सत्यवंशी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजन में प्रदेश के नामी -गिरामी फिजियोथैरेपिस्ट को आमंत्रित किया गया था। डॉ. मोतीरामानी शहर सहित जिले के जरूरतमंदों को विगत कई वर्षों से सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी सेवाएं अखिल भारतीय महंत सर्वेश्वरदास हॉकी टूर्नामेंट में भी ली जाती रही हैं।













