नई दिल्ली, 31 मार्च 2026। राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भेंट की। डॉ. महेंद्र सिंह मूल रुप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह विधान परिषद के सदस्य हैं और मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। डॉ. महेंद्र सिंह के साथ उनकी पुत्री डॉ. मोहिनी सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को अपनी पुत्री डॉ. मोहिनी सिंह के वैवाहिक समारोह में ससम्मान आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरे परिवार से आत्मीय बातचीत की और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के उपरांत डॉ. महेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बिताए गए ये पल उनके परिवार के लिए अत्यंत विशेष और अविस्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्नेह, अपनापन और सरल व्यवहार उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।