प्रतापगढ़, 22 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के साहित्य महारथी डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को सार्क प्राइड अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है। उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में सार्क प्राइड अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 24 अगस्त 2025 को काठमांडू स्थित यलो पगोडा होटल में आयोजित भव्य ऐतिहासिक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति जस्टिस (सेवानिवृत्त) परमानंद झा करेंगे। नेपाल के उप प्रधानमंत्री प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित होंगे।
डॉ. विनय ने बताया धराधाम इंटरनेशनल, बुद्धिष्ठ वर्ल्ड पीस फाउंडेशन, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में उक्त कार्यक्रम का यह आयोजन हो रहा है। इस पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि एवं प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगे।
डॉ.विनय श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं मानद कुलपति सौहार्द्र शिरोमणि वैश्विक युवा संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील दुबे, कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य अधिशाषी अधिकारी (धरा धाम इंटरनेशनल-बैंकाक) डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बुद्धिष्ठ वर्ल्ड पीस फाउंडेशन-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मगुरु लामा ध्याछो रिनपोछे, दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार, क्वीन ऑफ एशिया डॉ. पूजा निगम तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निदेशक डॉ. नारायण यादव ने बधाई दी है।
















