काबुल, 1 सितंबर 2025। अफगानिस्तान में 31 अगस्त 2025 की रात भयावह भूकंप ने तबाही मचा दी। भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई है। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान सीमा से सटे नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास 8 किमी गहराई में था।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश ने बताया कि 509 लोगों की मौत हो चुकी है। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में भारी तबाही और घरों के मलबे तले दबे लोगों को निकालने का अभियान जारी है।
भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर और पाकिस्तान के कई हिस्सों तक महसूस किए गए। करीब 20 मिनट बाद 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप उसी इलाके में आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी।













