देवब्रत सिंह प्रतापगढ़ के नए बीएसए, भूपेन्द्र का तबादला

प्रतापगढ़, 31 मई 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लंबे समय बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह का तबादला हुआ है। उनके स्थान पर देवब्रत सिंह को जिले का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। भूपेन्द्र सिंह को प्रतापगढ़ से स्थानांतरित कर वाराणसी का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

बता दें देवब्रत सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज में उप सचिव पद पर कार्यरत रहे। वह प्रयागराज के कार्यवाहक बेसिक शिक्षा अधिकारी के रुप में कार्य कर चुके हैं।

30 मई 2026 की देर रात शासन ने राज्य के 30 जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पद पर नई पोस्टिंग किया है।

कौन कहां भेजा गया

अधिकारी का नामकहां थेकहां गए
संतोष कुमारप्राचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, पीलीभीतबीएसए शामली
राकेश सिंहबीएसए अलीगढ़बीएसए आगरा
अनिल कुमारविधि अधिकारी, बेसिक शिक्षा निदेशालयबीएसए फिरोजाबाद
आलोक सिंहबीएसए हमीरपुरबीएसए अलीगढ़
रणवीर सिंहबीएसए ललितपुरबीएसए हाथरस
अनुपम अवस्थीसीनियर लेक्चरर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबादबीएसए एटा
नवीन कुमारसीनियर लेक्चरर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाराबंकीबीएसए बदायूं
जयशंकर श्रीवास्तवप्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक खेल, माध्यमिक शिक्षाबीएसए शाहजहांपुर
वीरेंद्र कुमार सिंहबीएसए बदायूंबीएसए बुलंदशहर
दीपा भाटीराजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर, नोएडाबीएसए हापुड़
देवव्रत सिंहउप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराजबीएसए प्रतापगढ़
प्रिंसी मौर्यासहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी लखनऊबीएसए फतेहपुर
भूपेंद्र सिंहबीएसए प्रतापगढ़बीएसए वाराणसी
समीरलेक्चरर, आईएएसई प्रयागराजबीएसए जौनपुर
गोरखनाथ पटेलबीएसए जौनपुरबीएसए सीतापुर
डॉ. राम जियावान मौर्यबीएसए कुशीनगरबीएसए देवरिया
अनिल कुमार सिंहसीनियर लेक्चरर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देवरियाबीएसए कुशीनगर
अमित सिंहसहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी, लखनऊबीएसए मुरादाबाद
हरिओम सिंहसीनियर लेक्चरर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागपतबीएसए कानपुर नगर
आशीष कुमार पांडेयबीएसए फिरोजाबादबीएसए कानपुर देहात
रत्नेश कुमारप्राचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, रायबरेलीबीएसए ललितपुर
पूनम मिश्राउप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराजबीएसए अंबेडकरनगर
विकास चौधरीसीनियर लेक्चरर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भदोहीबीएसए जालौन
पूनमप्राचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकीबीएसए कन्नौज
मुकेश खरवारसांख्यिकी अधिकारी, शिक्षा निदेशालय प्रयागराजबीएसए हमीरपुर
जितेंद्र कुमार गौड़बीएसए आगराबीएसए झांसी
रंजना शुक्लाप्राचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंजबीएसए चित्रकूट
विकास चंद्र श्रीवास्तवप्राचार्य पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज रूदौली, बस्तीबीएसए बलरामपुर
सुरजीत सिंहबीएसए कानपुर नगरबीएसए महराजगंज
विकास कुमार सिंहप्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज त्योरी, गाजियाबादबीएसए मैनपुरी