• Home
  • खेल
  • एफआईबीए अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप में खेलेगी महासमुंद की दिव्या
एफआईबीए अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप में खेलेगी महासमुंद की दिव्या

एफआईबीए अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप में खेलेगी महासमुंद की दिव्या

रायपुर, 11 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की उभरती प्रतिभा दिव्या रंगारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिव्या का चयन एफआईबीए अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन मलेशिया में 14 से 20 सितम्बर 2025 तक होगा।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाडि़यों को प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण शिविर 10 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में किया गया है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए वह 10 अगस्त को चेन्नई के लिए रवाना हो गयी है।

कौन है दिव्या रंगारी

  • दिव्या रंगारी मूल रुप से महासमुंद जिले की रहने वाली है।
  • एशिया कप एसएबीए क्वालिफायर चैंपियनशिप मालदीप में उसने स्वर्ण पदक जीता था।
  • अंडर 16 एशिया कप क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।
  • एशियन चौंपियनशिप मलेशिया के लिए भी क्वालीफाई किया था।
  • 2023 में 48 वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

मिनी स्टेडियम में किया अभ्यास

पिता विनोद रंगारी ने बताया कि भारतीय टीम में दिव्या ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास किया। यहां से वह राष्ट्रीय चौंपियनशिप में शामिल होने के साथ ही इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहीं हैं।

इसे भी पढ़ें : नमी राय पारेख ने पावरलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान