रायपुऱ़, 12 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह में 13 फरवरी 2026 को थैलेसीमिया और सिकलसेल की निशुल्क जांच की जाएगी। यह पहल काश फाउंडेशन ने की है।
फाउंडेशन की अध्यक्ष सुरेश काजल सचदेव ने बताया कि थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए 13 फरवरी 2026 को सचदेव धर्मशाला हाल रमन मंदिर मार्ग फाफाडीह रायपुर में निःशुल्क HLA जांच एवं परामर्श जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज़ एवं ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद बच्चों तक जांच और परामर्श की सुविधा पहुंचाना है। इसमें बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र से बच्चे आ रहे हैं। HLA टेस्ट DKMS बंगलौर संस्था की तरफ से निःशुल्क किया जा रहा।
उन्होंने बताया कि यह मुंह की लार से होता है। रिपोर्ट लगभग 4 माह में जर्मनी से आती है। नारायणा हेल्थ सिटी के डा सुनील भट जो कि अभी तक ढाई हजार बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर चुके हैं, इन बच्चों को परामर्श देंगे और टेस्ट करेंगे।
ल्यूकेमिया, अपलास्टिक, एनीमिया, कैंसर और सिकलसेल के बच्चे भी निःशुल्क दिखा सकते। फाउंडेशन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस जानकारी को साझा करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।
















