लखनऊ, 18 अक्टूबर 2025। यूपी में पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी गैंगेस्टर नफीस को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार 18 अक्टूबर की सुबह की बताई जा रही है। मामला शामली जिले का है। यहां कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। गैंगेस्टर नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने मीडिया को बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोका तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में गैंगेस्टर नफीस गोली लगने से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने नफीस को मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।













