• Home
  • यूपी
  • सांसद एसपी सिंह पटेल के सहयोग से रोशन होगी ग्राम सभा बोर्रा की हर बस्ती
सांसद एसपी सिंह पटेल के सहयोग से रोशन होगी ग्राम सभा बोर्रा की हर बस्ती

सांसद एसपी सिंह पटेल के सहयोग से रोशन होगी ग्राम सभा बोर्रा की हर बस्ती

गौरा (प्रतापगढ़)। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की सभा बोर्रा की हर बस्ती रोशन होगी। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने गांव की सभी बस्ती में विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। ग्राम सभा के प्रधान मदन यादव ने सांसद एसपी पटेल से मिलकर उन्हें समस्या की जानकारी दी थी और इसका समाधान कराने का आग्रह किया था।

प्रधान मदन यादव ने बताया कि सांसद के सहयोग से अब बोर्रा ग्राम सभा के कई क्षेत्रों में विद्युत खंभों की स्थापना और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधान श्री यादव ने इस सहयोग के लिए सांसद के प्रति आभार जताया है।

इन स्थानों पर कार्य प्रस्तावित

  • प्राथमिक विद्यालय, बोर्रा
  • प्राथमिक विद्यालय, जोगियान बोर्रा
  • श्री कान्त गौतम (हरिजन बस्ती)
  • जायसवाल बस्ती
  • विश्वकर्मा बस्ती
  • जोगियान बस्ती
  • रामनरेश यादव ‘मामा’ के घर तक
  • शिवराम पाल के घर तक
  • फूलचंद यादव, देवता दीन यादव, हीरालाल यादव, भगवान दास यादव, महेंद्र यादव के घर तक
  • रामजी पांडे, राधाकृष्ण पांडे, राधेश्याम पांडे के घर तक
  • नन्हकू बिन्द के घर तक (बिन्द बस्ती)