येरूशलम, 13 अक्टूबर 2025। दो साल की जंग लड़ने के बाद हमास ने शांति की राह अपना लिया। 13 अक्टूबर को उन्होंने इजराइल के 20 जिंदा बंधकों को रिहा कर दिया। इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक ने बताया कि हमास ने सोमवार 13 अक्टूबर को गाजा में रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों को सभी 20 जीवित इस्राइली बंधकों को सौंप दिया। प्रसारक ने बताया कि समूह को दो समूहों में रिहा किया गया, जबकि 13 बंधकों के दूसरे समूह को दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में स्थानांतरित किया गया।
















