नई दिल्ली, 31 मार्च 2025। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2014 बैच के मणिपुर कैडर अधिकारी पवन यादव को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आधिकारिक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय में उप सचिव पद पर उनके कायर्काल में कटौती को मंजूरी दी और 2 अप्रैल 2027 तक के लिए यह नियुक्ति स्वीकृत की। इससे पहले यादव मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।
उन्हें बिष्णुपुर जिला कलेक्टर के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार और 2018 में सिविल सेवा दिवस पर डिजिटल भुगतान मिशन को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए सम्मान प्राप्त हो चुका है।