राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सुल्तानपुर, 16 अगस्त 2025। राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नारायणपुर, सुल्तानपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध और बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविप्रकाश सिंह और अध्यक्ष उमेश सिंह ने राष्ट्र ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही, महर्षि अरविंद की जन्म जयंती भी मनाई गई, जिसमें उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रबिंद्र प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, योगेश सिंह, सह व्यवस्थापक रविन्द्र त्रिपाठी, पूर्व नगर संघ चालक विशंभर दयाल, नगर प्रचारक सुशील, अमन, आदित्य, लक्ष्मणपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक चौरसिया सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
मातृ भारती की अध्यक्षा सीमा पाठक, मंत्री रिंपा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रेखा पांडेय, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिन्हा, सहमंत्री अर्चना चौहान, रश्मि त्रिवेदी, रूपम सिंह और मनीषा सिंह सहित कई अभिभावकों ने तिरंगे को नमन किया।
प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंधक ने अतिथियों को अंग वस्त्र, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वच्छता कर्मी मां, सेना से अवकाशप्राप्त हवलदार मनोज शुक्ल, शिक्षक श्रीनाथ भार्गव और गोपाल शक्ति कुमार द्विवेदी को विद्यालय ने सम्मानित किया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। अर्णव वर्मा का अंग्रेजी भाषण, गरिमा की संस्कृत प्रस्तुति और सात्विक द्विवेदी का हिंदी भाषण खूब सराहा गया। शिशु वाटिका के बच्चों ने सैनिक वेश में ये देश है मेरा समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि रविप्रकाश सिंह ने तिरंगे के महत्व और इसे फहराने के पीछे की भावना को समझाया। अध्यक्ष उमेश सिंह ने अपने उदबोधन में महर्षि अरविंद के सुझाए मार्ग पर चलने को सच्ची स्वतंत्रता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम की संचालिका दीपमाला मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। शारीरिक प्रमुख आचार्य सुधीर सिंह, अशोक सिंह, भारत मिश्र, राजेश ओझा, चिंतामणि मिश्र, कृष्णदेव पांडेय, अंकित शर्मा, उज्जवला त्रिपाठी, प्रतिभा पांडेय, अरुणा श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव और शिशु भारती की प्रधानमंत्री अदिति वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













