• Home
  • यूपी
  • रानीगंज सीएचसी में दवा की कमी, सफाई भी नहीं, डॉक्टर कक्ष से गायब मिले
रानीगंज सीएचसी में दवा की कमी, सफाई भी नहीं, डॉक्टर कक्ष से गायब मिले

रानीगंज सीएचसी में दवा की कमी, सफाई भी नहीं, डॉक्टर कक्ष से गायब मिले

रानीगंज (प्रतापगढ़), 23 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज सीएचसी का हाल बेहाल है। शुक्रवार 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे के लगभग प्रयागराज के अपर निदेशक राकेश शर्मा रानीगंज सीएचसी पहुंचे। उनके साथ संयुक्त निदेशक राजेश कन्नौजिया भी अपनी टीम के साथ थे। अपर निदेशक पहुंचते ही खलबली मच गई।

अस्पताल में भीड़भाड़ ज्यादा होने के कारण इमरजेंसी पैथोलॉजी लेबर रूम औषधालय का निरीक्षण किया! दवा की मात्रा पर्याप्त न होने पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। इमरजेंसी कमरों में डॉक्टर के न होने पर संबंधित डॉक्टर के बारे में पूछताछ करने लगे। अस्पताल परिसर में साफ सफाई न होने के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हिदायत दिया।

उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी जुकाम बुखार से संबंधित ज्यादा मरीज का आगमन हो रहा है। अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के लिए ही डॉक्टर बैठते हैं। ज्यादातर मरीजों को ट्रामा सेंटर में भेजा जाता है जहां पर सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है।

कभी-कभी बिजली कट जाने के बाद डॉक्टर बाहर परिसर में बैठकर मरीज का उपचार करते हैं। इस उमस भरी गर्मी में ट्रामा सेंटर का जनरेटर नहीं चलाया जाता है। जिसके कारण कर्मचारी सहित रोगी गर्मी से परेशान रहते हैं। लोगों की शिकायत पर अधीक्षक से पूछा तो उन्होंने बताया कि वहां के लिए सरकार की तरफ से कोई बजट नहीं है। बजट के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

इस अवसर पर अधीक्षक नौशाद अहमद, जयंत कुमार वर्मा, रतीश मिश्रा, राजेश यादव, रजनीश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित लोग मौजूद रहे।