रायपुर, 29 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ कैडर के युवा और तेजतर्रार IPS अधिकारी उदित पुष्कर को राज्यपाल का नया ADC नियुक्त किया गया है। शांत स्वभाव, तेज निर्णय क्षमता और प्रोफेशनल दक्षता के लिए उदित पुष्कर पहचाने जाते हैं।
उदित पुष्कर 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अब तक पुलिस विभाग में कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिनमें जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी मुहिम चलाने और समुदाय पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे उल्लेखनीय कार्य शामिल हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और आधुनिक पुलिसिंग की झलक साफ दिखाई देती है।
राज्यपाल के एडीसी का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह पद राज्यपाल के कार्यक्रमों, सुरक्षा प्रबंधन, प्रोटोकॉल व्यवस्था और विभिन्न प्रशासनिक समन्वय कार्यों से सीधे जुड़ा होता है। ऐसे पद पर केवल वही अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं, जिनमें उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और उच्चस्तरीय प्रशासनिक समझ हो।
फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर रायगढ़ जिले में नियुक्ति हुई। रायगढ़ जिले में वे कोतरा रोड थाना प्रभारी रहें। यहां उन्होंने बिना रॉयल्टी पटाए खनिज का परिवहन करने वाले गाड़ियों पर कार्रवाई करने, सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाने, जन चेतना अभियान चलाये। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में नाबालिकों के द्वारा किए अंधे कत्ल की गुत्थी भी उदित पुष्कर ने सुलझाई। रायगढ़ के बाद उदित पुष्कर जगदलपुर जिले में सीएसपी के पद पर कार्यरत हुए। अब वह राज्यपाल के नये एडीसी बने हैं।













