प्रतापगढ़, 25 अगस्त 2025। क्रीड़ा भारती ने प्रतापगढ़ के मेधावी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया है। जिले के क्रीड़ा केंद्र श्री अजब नारायण इण्टर कॉलेज में यह आयोजन किया गया। यहा आरोही सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, मोहम्मद कैफ, प्रिंसी यादव, रिया गौड़, श्रेयांशी प्रजापति, वानिया सैफ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ला, संरक्षक अखिलेश शर्मा, दिनेश पांडेय, शैलेन्द्र उपाध्याय , कोषाध्यक्ष सतीश, उपाध्यक्ष अरविंद, कामेश्वर, दुष्यंत, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राजीव सिंह, वरिष्ठ सदस्य अवनीश, मनोज, अभिषेक, आजाद, उमर, खुर्शीद, शुभम, एडवोकेट विवेकदत्त, सुजीत, हिमांशु, रिंकू, कुलदीप राय, अभिषेक श्रीवास्तव, मानस राज ऋषि, आयशा आदि उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय सह मंत्री मधुमेय नाथ, क्रीड़ा भारती काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज, क्रीड़ा भारती काशी प्रांत मंत्री वीरेंद्र और पर्यावरण प्रमुख काशी प्रांत कृष्ण मोहन ने नगर स्थित एबीएस स्कूल गोपालापुर में बैठक की।
पारंपरिक खेलों के उन्नयन हेतु विमर्श रखते हुए क्रीड़ा भारती जिला मंत्री विक्रम ने बताया कि नाग पंचमी पर होने वाले आयोजनों को समाज के सहयोग से क्रीड़ा भारती कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने वर्ष भर के वृत्त प्रस्तुत किया। संरक्षक डॉ दिनेश पांडेय ने स्वागत संभाषण करके अंग वस्त्रों से अतिथियों का सम्मान किया। आदित्य शुक्ला ने खेलों के योगदान में समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे। काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज ने खिलाड़ियों से आगामी ओलंपिक हेतु कमर कसकर जुटने का आह्वान किया।













