मधुमेह रोगियों के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग ने की बड़ी पहल, चिकित्सा संस्थान से किया एमओयू

रायपुर, 27 अप्रैल 2026। मधुमेह रोगियों के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बड़ी पहल की है। इस पहल के तहत आयोग ने अभिमन्यु पंचकर्म चिकित्सा संस्थान के साथ एमओयू किया। यह संस्थान आयोग की पहल पर मधुमेह रोगियों को निशुल्क उपचार की सुविधा मुहैया कराएगा। आयोग के 10वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने इस बात की उदघोषणा की।

रायपुर में आयोग का 10वां स्थापना दिवस संत महात्माओं के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द मुनी जी राष्ट्र संत जैन आचार्य गुरू, विशेष अतिथि स्वामी परमात्मानंद गिरि परमशान्तिधाम गोरखपुर गौरेला संस्थापक आचार्य ओम् अखण्ड राष्ट्रधर्म संस्थान, हनुमंत गौशाला परमानंद उ.मा. संस्कृत विद्यालय, अवधूत वासुदेव बाबा साधु नेपाल दास सत्य महिमा आश्रम, ग्राम, पोस्ट चिऊरगॉव जिला बस्तर, शंकर दास जी बाबा श्रीरामपुर आश्रम चपका मार्कण्डेय आश्रम बस्तर, सुश्री तारिनी मिरानी दीदी जी श्री सत्यानंद योग आश्रम राजनांदगांव, सत्येंद्र साहेब धर्माधिकारी, कबीर मठ धाम नादिया जिला राजनांदगांव, सुश्री चंद्रकला साहेब कबीर आश्रम बलौदाबाजार, सुखदेव निर्मलकर जोन समन्वयक गायत्री परिवार उपस्थित रहे।

अतिथियों के द्वारा सनातन संस्कृति के अनुसार मां भारती एवं मां सरस्वती का वंदन करते हुए वेद मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर संतो के मुखारविंद से योग एवं आध्यात्म के विषयों पर प्रेरणा उद्बोधन भी दिए।

वरिष्ठ योग साधकों का हुआ सम्मान

योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने योग क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयास से विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ योग साधकों का पुष्प गुच्छ,शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इसमें डॉ भगवंत सिंह, डॉ मृत्युंजय राठौर, डॉ सीएल सोनवानी, योगीराज साहू, डॉ ज्योति साहू, डॉ मोनिका पाठक, योगाचार्य छबिराम साहू, रविकांत कुंभकार, गौरव देवांगन का सम्मान किया गया।

दो और महत्वपूर्ण एमओयू किए

योग को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूलों में भी बच्चों को योग सिखाया जाए। इसके लिए शिक्षा शास्त्र संकाय के अंतर्गत बीएड में अध्ययनरत विद्यार्थियों के योग प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शैक्षणिक संस्थान श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी और दावड़ा यूनिवर्सिटी रायपुर के साथ एमओयू किया गया।

अध्यक्ष के नेतृत्व में बस्तर संभाग के 1300 छात्रावासों में योगाभ्यास हेतु छात्रावास स्तरीय प्रतियोगिता के कैलेण्डर का विमोचन किया गया। राज्य समन्वयक तथा जिला समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संतो के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ के संयुक्त रूप से राज्य में व्यसन तथा नशामुक्ति हेतु राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर टंकराम वर्मा मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, पुरंदर मिश्रा विधायक, लोकेश कावड़िया अध्यक्ष निशक्तजन आयोग, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्मकार बोर्ड, लखन धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, धनश्याम चौधरी विश्व हिन्दू परिषद, पतंजलि योग समिति अनुपम गार्डन रायपुर के साधकगण एवं विनय साहू अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज रायपुर योग आयोग के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण, योग साधकगण एवं बड़ी संख्या में पधारे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य एवं सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर डाइट छबिराम साहू ने किया।