रायपुर, 13 फरवरी 2026। नगर निगम रायपुर के अंतर्गत भाठागांव रोड में बार-बार पाईप लाईन लीकेज की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को महापौर मीनल चौबे निरीक्षण करने जा पहुंचीं। उनके साथ एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा और दीपक जायसवाल भी थे।
पाईप लाईन लीकेज होने को लेकर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने को कहा। उन्होंने सड़क पर किये गए गड्ढे को भी तत्काल बन्द करवाने के निर्देश दिए।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा और लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल के साथ भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य को भी देखा। इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता इमरान खान और उप अभियंता रमेश पटेल मौजूद रहे।
15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से इस सड़क का डामरीकरण कार्य की प्रगति पर है।













