लखनऊ, 3 नवंबर 2026। आजम खान ने अपने मंत्रित्व काल में यूपी सरकार के खजाने का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग किया था। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की जांच में ईडी ने इसका खुलासा किया है। 28 अक्टूबर 2026 को ईडी, लखनऊ अंचल ने प्रेस नोट जारी किया। इस प्रेस नोट को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी पोस्ट किया। हम आपके साथ प्रेस नोट को हू-बहू साझा कर रहे हैं।
प्रेस नोट में लिखा है ईडी, लखनऊ अंचल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, मोहम्मद आज़म खान (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) व अन्य के विरुद्ध चल रहे धन-शोधन मामले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की 426.46 करोड़ रुपये के भूमि और भवनों, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये (लगभग) है, को पीएमएलए, 2002 के तहत अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
जौहर नगर, ग्राम सिंघानखेड़ा, रामपुर में स्थित विश्वविद्यालय परिसर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के स्वामित्व में है, जिसकी स्थापना मोहम्मद आज़म खान द्वारा की गई थी और उनका ही इस पर नियंत्रण है, वे इस विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति भी हैं।
पढ़ें ईडी का प्रेस नोट



