रायपुर, 13 फरवरी 2026। रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ शहर बनाने नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। वार्ड 24 में नागरिकों ने अपने शहर को साफ सुथरा रखने की शपथ ली।
बता दें स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अभियान चलाया जा रहा है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
जोन 7 में सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 के क्षेत्र में रहवासियों को सूखा और गीला कचरा प्रतिदिन नियमित रूप से घर पर पृथक कर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने, सेनेटरी कचरा और घरेलू खतरनाक कचरा पृथक रखने की समझाइश दी गयी।
वार्ड के रहवासी नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गए और डोर टु डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर टोल फ्री नम्बर पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाकर व्यवस्था अंतर्गत त्वरित समाधान प्राप्त करने अपील की गयी।
नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने सामूहिक स्वच्छता संकल्प दिलवाया गया।













