• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में 6 घंटे 45 मिनट में 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में 6 घंटे 45 मिनट में 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में 6 घंटे 45 मिनट में 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। वे राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इस साल छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार इस साल को रजत जयंती वर्ष के रुप में मना रही है। एक दिवसीय दौरे में पीएम मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी के दरे को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताते हैं कि पीएम मोदी का शेड्यूल इतना टाइट है कि लंच के लिए समय भी निर्धारित नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते समय गाड़ी में भी लंच कर सकते हैं।

बच्चों से दिल की बात करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी हर महीने रेडियो पर मन की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ दौरे पर पह दिल की बात करेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत श्रीसत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल से होगी। यहां पीएम मोदी उन 2500 बच्चों के साथ दिल की बात करेंगे, जिनके हार्ट का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का ऐसा है शेड्यूल

  • सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट में एयरफोर्ट के विमान से रायपुर एयपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 10 बजे से 10.35 तक हार्ट हॉस्पिटल जाएंगे और यहां बच्चों के साथ दिल की बात करेंगे।
  • 10.45 बजे प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभ करने जाएंगे। पीएम यहां करीब 45 मिनट तक रहेंगे।
  • 11.45 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रमिता का अनावरण करेंगे और यहां करीब 25 मिनट तक रहेंगे।
  • 12.15 बजे छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन पहुंचेंगे और उसका लोकार्पण करेंगे। यहां पीएम करीब 1 घंटे तक रहेंगे।
  • इसके बाद आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
  • 2.30 बजे से 4 बजे तक पीएम मोदी राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।
  • 4 बजकर 25 मिनट में वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।