• Home
  • खेल
  • छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बनेंगे बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी
छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बनेंगे बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बनेंगे बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी

रायपुर, 21 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी बनेंगे। यह भारतीय क्रिकेट प्रशासन में छत्तीसगढ़ का गौरवपूर्ण क्षण होगा। इसकी औपचारिक घोषणा 28 सितंबर 2025 को की जाएगी। छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया, जिन्होंने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) में पहले कोषाध्यक्ष बनकर इतिहास रचा था, अब लगभग तय है कि ज्वाइंट सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

28 सितम्बर को बोर्ड की नई कायर्कारिणी घोषित की जाएगी। भाटिया छत्तीसगढ़ से पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्होंने बीसीसीआई के दो शीर्ष पदों पर कार्य किया होगा। ज्वाइंट सेक्रेटरी का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया इसी पद के अंतर्गत आती है। इस संभावना से पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

माना जा रहा है कि भाटिया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम का रास्ता और आसान होगा। बीते कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के नेतृत्व में टीमों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। हाल ही में प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और मध्य क्षेत्र ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया।