खेल

डॉक्टर महेंद्र सिंह का परिवार समाज सेवा में निभा रहा अग्रणी भूमिका : धर्माचार्य

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 17, 2025
1 min read • 1.2k views
डॉक्टर महेंद्र सिंह का परिवार समाज सेवा में निभा रहा अग्रणी भूमिका : धर्माचार्य
डॉक्टर महेंद्र सिंह का परिवार समाज सेवा में निभा रहा अग्रणी भूमिका : धर्माचार्य

करमाही बाबा रामदेव ट्रस्ट द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न

प्रतापगढ़, 17 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आरडीएस इंटरनेशनल स्कूल में करमाही बाबा रामदेव ट्रस्ट की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. महेंद्र सिंह एमएलसी के भतीजे शैलेश सिंह उर्फ कुमकुम सिंह द्वारा धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि परगना अधिकारी पट्टी तनवीर अहमद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, गरीबों की सेवा करना मानव धर्म का सबसे पहला कर्तव्य है। डॉक्टर साहब का परिवार समय-समय पर अपने व्यक्तिगत खर्चे से इस प्रकार के सेवा कार्यों को संपन्न कर हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।

धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर महेंद्र सिंह का परिवार वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब की माताजी दया और करुणा की प्रतिमूर्ति थीं, जो हमेशा गरीबों की मदद किया करती थीं। इस भीषण सर्दी में उन्होंने हजारों कंबल वितरित कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने आगे कहा, समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का यह प्रयास, जहां सभी जाति और वर्ण के लोग एक साथ खिचड़ी भोज में शामिल हुए, अपने आप में सराहनीय और अनुकरणीय है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनीश सिंह, विनोद पांडे, संदीप सिंह, आशीष खंडेलवाल, संगीतकार आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अंत में, शैलेश सिंह उर्फ कुमकुम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, जनमानस की सेवा ही नारायण की सेवा है। आप सभी का आशीर्वाद बना रहे ताकि हम और हमारा परिवार इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा, प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह ने किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।