• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राही की ग़ज़ल संग्रह का विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने किया विमोचन
राही की ग़ज़ल संग्रह का विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने किया विमोचन

राही की ग़ज़ल संग्रह का विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने किया विमोचन

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार राजेश जैन राही की ग़ज़ल संग्रह चाहत का विमोचन विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने किया। 12 अक्टूबर को वृंदावन सभागार में आयोजित समारोह में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने राजेश जैन राही के कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, नवरंग काव्य मंच के संस्थापक दीपक मित्तल, छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक पीके श्रीवास्तव, युवा संस्था के संस्थापक एम राजीव, विख्यात उद्योगपति अनिल गर्ग, प्रसिद्ध व्यंगकार मंच संचालक डॉ सीमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एकल काव्य प्रस्तुति अनुगूंज (राम से श्याम की ओर) को काव्य रसिकों का अपार स्नेह मिला। शहर की नौ सांगीतिक संस्थाओं गुनरस पिया फाउंडेशन, जयश्री म्यूज़िक अकादमी, सरस म्यूजिकल ग्रुप, राग-रागिनी म्यूजिकल ग्रुप, स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप, लाहोटी मित्र मंडल, धुन फाऊंडेशन, समृद्धि ग्रुप और लोढा विंग्स को ‘नवरंग संगीत रत्न सम्मान’ से सम्मा​नित किया गया। युवा गायिका अंजनी अग्रवाल ने ‘चाहत’ की ग़ज़लों की संगीतबद्ध प्रस्तुति दी। जिसे भरपूर सराहना मिली।