• Home
  • धर्म
  • रइया देवी धाम पर रामकथा में भक्ति भजनों पर झूमे श्रोता, सुना भगवान राम के जन्म का प्रसंग
रइया देवी धाम पर रामकथा में भक्ति भजनों पर झूमे श्रोता, सुना भगवान राम के जन्म का प्रसंग

रइया देवी धाम पर रामकथा में भक्ति भजनों पर झूमे श्रोता, सुना भगवान राम के जन्म का प्रसंग

गौरा (प्रतापगढ़), 2 जुलाई 2025। विकास खंड गौरा के बोर्रा ग्राम स्थित रइया देवी धाम पर आयोजित रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास राजन जी महराज ने भगवान राम के जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया। उनकी वाणी में राम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

कथा में राजन जी ने भगवान राम के अवतार, उनके जन्म की महत्ता और माता कौशल्या के प्रेम को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। कथा स्थल पर भक्ति का ऐसा माहौल बना कि हर कोई राममय हो गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मदन यादव, संजय पाण्डेय, प्यारेलाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय मौर्या, ललित कुमार मौर्या, संजय यादव, सोनू पटेल, बसन्त लाल जायसवाल, रवि शंकर यादव, पप्पू पटेल सहित सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे। कथा के दौरान भक्ति भजनों ने वातावरण को और अधिक पवित्र बना दिया। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान मदन यादव ने कहा कि रइया देवी धाम पर हर वर्ष होने वाली यह कथा ग्रामीणों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।