रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में गौरव शर्मा महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। महासचिव पद पर हुई कांटे की टक्कर में संगवारी पैनल के उम्मीदवार गौरव शर्मा को जीत हासिल हुई। रायपुर के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में महासचिव पद पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। गौरव शर्मा को निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर विजेता घोषित किया। गौरव शर्मा की जीत पर संगवारी पैनल के पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है।













