• Home
  • फिल्म
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बने जीवनसाथी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बने जीवनसाथी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बने जीवनसाथी

मुंबई, 26 फरवरी 2026। मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा एक दूसरे के जीवनसाथी बन गये। दोनों ने तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। शादी समारोह सुबह 10:10 बजे संपन्न हुआ है। पुरोहितों ने मिलकर पूरे रीति-रिवाज के साथ ‘विरोश की शादी’ करवाई। पहली रस्म के साथ रश्मिका और विजय पति-पत्नी बन चुके हैं। अब दोनों कोडवा परंपराओं के साथ शादी के बंधन में बधेंगे। यह रस्म उनके परिवार की उपस्थति में, 26 फरवरी की शाम को निभाई जाएगी।

उदयपुर के मेमेंटोस बाय ITC होटल्स में, परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी समारोह को संपन्न कराया गया। इस खुशी के पल में मशहूर निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा भी मौजूद रहे। उनके अलावा, थारुन भास्कर, कल्याणी प्रियदर्शन और ईशा रेब्बा जैसे फिल्म निर्माता और अभिनेता भी इस समारोह का गवाह बनने के लिए वहां मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं भेजी।

रश्मिका और विजय अपने इस खास दिन के लिए मौलिक थीम का पालन किया। यह संस्कृति में अधिक गहराई से जुड़ा होगा और सरल अनुष्ठानों का अनुसरण करेगा। रश्मिका और विजय की शादी की रस्में 23 फरवरी से चल रही हैं। पहले दिन दोनाें ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए जापानी डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद उनके संगीत समारोह, हल्दी और मेंहदी की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

रश्मिका और विजय भी अपनी शादी से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस को देते रहे हैं।