प्रतापगढ़, 10 मार्च 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले मेंं विजिलेंस टीम ने 10 मार्च को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई की जानकारी होते ही राजस्व विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों में खलबली मच गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार दुबे रानीगंज तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। अरोप है कि उन्होंने डॉ. मोहम्मद यूसुफ खान से रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने इसकी शिकायत प्रयागराज विजिलेंस से किया था।
प्रयागराज विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 10 मार्च 2025 की शाम राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे को प्रतापगढ़ शहर के श्रीराम तिराहा स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर के सामने से 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ विजिलेंस टीम ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।