• Home
  • यूपी
  • अमेठी में 5 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
अमेठी में 5 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अमेठी में 5 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अमेठी, 3 अक्टूबर 2025। अमेठी जिले में 5 अक्टूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य 11 विभागों के अधिकारी समन्वय और सहयोग प्रदान करेंगे।

यह मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला अभियान है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग को शासनादेश में निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा एंव एएनएम के माध्यम से घर घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई रोगियों की सूची, क्षय रोग एव फाइलेरिया के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तैैयार करना, मच्छरो से बचाव की जानकारी, घर एवं उसके आसपास मच्छरो के प्रजनन स्थानो का विनष्टीकरण, वेक्टर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा व बुखार के मरीजो को आशा द्वारा निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर जाकर जांच एवं उपचार कराने हेुत प्रेरित किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई व लार्वानाशी छिडकाव, कूडे का निस्तारण तथा फागिंग का कार्य किया जायेेगा, कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेतों में कृन्तक नियंत्रण के प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय बताना,ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग द्वारा खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, हैण्ड पम्प तथा उनके प्लेटफार्म की मरम्मत, अनावश्यक जलभराव की स्थिति को समापन, पर्यावरणीय स्वच्छता, नालियों की सफाई व लार्वानाशी छिडकाव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उनको उचित पोषाहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करना है।

आवश्यकता होने पर पोषण पुर्नवास केन्द्रो पर उपचार तथा पोषण पुर्नवास केन्द्र भेजने का कार्य किया जायेगा। बैठक में समस्त सम्बन्धित विभागो के नोडल अधिकारी व यूनीसेफ, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।