• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टर बेटी को पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टर बेटी को पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टर बेटी को पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद

रायपुर, 28 मार्च 2026। ​छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की डॉक्टर बेटी कंचन जायसवाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर पर हाथ रखकर स्नेहित आशीर्वाद दिया। 27 मार्च को श्री जायसवाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए पहुंचे थे।

श्यामबिहारी जायसवाल की बेटी कंचन जायसवाल जो पेश से डॉक्टर है, उसका विवाह तय हो गया। इस वैवाहिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए श्री जायसवाल सपरिवार पहुंचे थे। उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

श्यामबिहारी जायसवाल के साथ उनकी पत्नी कांति जायसवाल, बेटी डॉ. कंचन जायसवाल और दोनों बेटे उत्तम जायसवाल और अमित जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। श्री जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिटिया कंचन के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया और वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार ने पूरे जायसवाल परिवार को भाव-विभोर कर दिया।

​इंदौर के पायलट संग जुड़ा है रिश्ता

​विवाह की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री जायसवाल की सुपुत्री डॉ. कंचन जायसवाल का रिश्ता इंदौर के रहने वाले एक पायलट के साथ तय हुआ है। विवाह की तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है।